
Deoghar: होली पर्व को लेकर सोनारायठाढी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित।
देवघर। सोनारायठाडी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी ललित खलखो एवं सी आई मणिलाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने लोगो से होली पर्व अमन चैन और भाईचारे के साथ मनाने का अपिल किया।
साथ ही कहा की हुड़दंगियों, अश्लील गाना बजाने वाले और शराबियों पर पुलिस का सख्त नजर रहेगा। तथा विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों की सघन जांच किया जाएगा। वही 20 सुत्राई अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शादिक अंसारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार झा, रामनारायण राय समेत अन्य ने शांति पूर्ण पर्व मानने की अपील किया।
समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी ने भी अपनी बातो को रखा।
मौके पर सीआई मणिलाल समेत एसआइ संतोष कुमार, अमरेश कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सादिक अंसारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार झा, पुर्व 20 सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय, मंडल अध्यक्ष प्रिंस अंसारी, मुखिया कुटिल अंसारी, शंकर राणा, जयकांत यादव, समाजसेवी टिकेश्वर यादव, संजय कुमार पाण्डेय,आलोक यादव,समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।