
खबर : रंजन
Deoghar: मुखिया सुमित कुमार मंडल के देखरेख में रामनवमी पर निकला जुलुस।
सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के जरका वन पंचायत के चंदना गांव में आज प्रभु श्री राम के जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। हिंदू धर्म में राम नवमी के दिन को बहुत शुभ माना गया है। इस दिन घर व मंदिरों में कई मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं।
इस दौरान कुछ लोग नए काम की भी शुरुआत करते हैं। इसका कारण है कि राम नवमी को राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बता दें प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था।
पूरे भारत में प्रभु श्री राम के जन्मदिन का उत्साह देखने को मिलता है। वही जरका वन पंचायत के मुखिया सुमित कुमार योगेंद्र मंडल चन्दन कुमार के देख रेख हर साल की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य जुलुस निकाला गया।
मौक़े पर विहिप अध्यक्ष डॉ श्याम कुमार मंडल, थाना प्रभारी ललित खलको, किशन मंडल, बीरेंद्र मंडल, दामोदर, चिंटू, रोहित, बासुदेव, अमरेश, सुरेंद्र, सुनील, गौरेलाल, देवराज, सुरेश यादव, रामलाल राणा, वासुदेव मिर्धा आदि उपस्थित थे।