
Deoghar: उत्तर प्रदेश का इनामी अपराधी बाबा नगरी से हुआ गिरफ्तार।
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी गई जानकारी
देवघर। गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात इनामी अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ राहुल सिंह को एक निजी कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया गया हैl देवघर एस डी पी ओ ऋतिक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर के शोभा कॉम्प्लेक्स में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ठहरे हुए हैं।
इसके बाद देवघर पुलिस ने एक एस आई टी टीम का गठन किया और शोभा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की जहां कमरा संख्या 112 से अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया गया। कमरे से चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।देवघर एसडीपीओ ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि यह अपराधी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का है।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आजमगढ़ वाराणसी और जौनपुर जिले में कई कांड दर्ज हैं और यह एक कुख्यात अपराधी है।इसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए 50,000 का इनाम घोषित किया गया है।इनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।
बहरहाल लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर यह अपराधी देवघर शहर में किस कांड को अंजाम देनें के लिए रुका हुआ था।