
Deoghar: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
देवघर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहाँ जसीडीह थाना क्षेत्र के नोखिला मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए तुरंत देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घायल मोहन यादव अपने भाई रोहित यादव के साथ छोटी गड़सर गांव से घर लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
देखना होगा कि पुलिस जल्द ही अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगा पाती है या नहीं। घायल युवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं।