
देवघर। जसीडीह के कुरेबा मोड़ पर स्कूटी और फोर व्हीलर की टक्कर, दो घायल
देवघर। जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के कुरेबा मोड़ के पास बुधवार को एक फोर व्हीलर और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
घटना के संबंध में टोटो चालक अरविंद कुमार ने बताया कि कोरबा मोड़ के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दुम्मा निवासी बबलू कुमार एवं सोना कुमार इस हादसे में घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।