
Deoghar: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों के साथ जसीडीह स्टेशन का लिया जाएगा ।
देवघर। महाकुंभ जाने के लिए जसीडीह स्टेशन पर दिन पर दिन यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। नई दिल्ली स्टेशन पर घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग हो गया। घटना की दोहराई नहीं। इसलिए
मंगलवार को एसडीओ रवि कुमार और पुलिस पदाधिकारी को स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय कक्ष में स्टेशन प्रबंधक व स्टेशन प्रबंधक रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने महाकुंभ स्नान को लिए जसीडीह स्टेशन से जा रहे रेल यात्रियों की सुरक्षा सुविधा व अन्य विधि व्यवस्था की जानकारी को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने अनुमंडलीय प्रशासनिक अधिकारी और रेल अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकुंभ जा रहे रेल यात्रियों को से मिले। उन्होंने सुरक्षित यात्रा के लिए कई जानकारी दी। पहले ट्रेन से रेल यात्रियों को उतरने दे इसके बाद शांति से ट्रेन में यात्री सवार हो। सभी यात्री अपने सुरक्षा का ख्याल रखें। साथी ट्रेन भले ही कुछ देर बाद खुले मगर सभी यात्री को बैठने का मौका मिले मौके पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ जाने वाले रेल यात्रियों को असुविधा नही हो। लोग सुरक्षित यात्रा करे। इस लिए अनुमंडल प्रशासन व पुलिस रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्टेशन सुरक्षा का जायजा लिया। ताकि महाकुंभ जाने वाले यात्रियों कोई परेशानी नहीं हो। मौके पर रेलवे के सभी पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मौजूद थे।
