
Deoghar: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ की शुरुवात
देवघर। मोहनपुर – मोहनपुर थाना क्षेत्र के त्रिकूट पर्वत के तलहटी पर बसे सिरसा नुनथर गाँव में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के साथ ही रामधुन सकीर्तन की शुरुवात हो गई हैं। जिसमें गुरुवार अयोध्या एंव बनारस से आए महराज जी द्वारा कलश यात्रा के साथ पंचांगपूजन के पश्चात मण्डप में प्रवेश कर अरणिमंथन किया गया। जिसमें सिरसा बसडीहा सहित आसपास गांव व दूरदराज से लगभग एक हजार से अधिक कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया और महाकलश यात्रा को सफल बनाया। मालूम हो कि महाकलश यात्रा के पूर्व त्रिकूट पर्वत के शिव गँगा में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन किया और विधि विधान के साथ सभी कलशों में जल भरा गया। उसके बाद महा कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के साथ अयोध्या एवं बनारस से आए यज्ञाचार्य पंडित मधुरेंद्र जी और कंहीया तिवारी जी के नेतृत्व में सात दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया, साथ ही यज्ञ मंडप का शुद्धिकरण किया गया। अघोर पीर अजयनाथ बाबा और महामण्डलेश्वर राजेश्वरीनन्द गिरी जी इस महायज्ञ का नेतृत्व कर रहे हैं। और उक्त महायज्ञ में यज्ञाचार्य एंव कथा प्रवक्ता आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री जी महाराज के सात दिनों कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीँ यजमान के रूप में अघोर संजय बाबा, सुपाल ठाकुर और कुलवंत सिंह रहे। महाज्ञाय को सफल बनाने में प्रफुल्ल सिंह, महावीर सिरसा, देवनारायण सिंह, बलवंत सिंह, राजू सिंह, देवाशीष चौधरी, नेपाल कपरी, युगल पंडा, विजय सिंह, अध्ययन ठाकुर, गिरधारी यादव, मंटू यादव, प्रकाश यादव, अरुण सिंह, पप्पू सिंह, बिरजू बरनवाल, शुभम कुमार सहित आसपास के दर्जनों गाँव के ग्रामिण मौजुद थे।