
Deoghar: शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया यौन शोषण
देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर एक युवक के खिलाफ 9 वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाई है। महिला ने बताया की वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है।
वह नगर थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहकर प्राइवेट सेक्टर में काम करती थी। इसी दौरान सारवा थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी एक युवक के संपर्क में आ गई। महिला किराए का रूम में रहकर काम करती थी, उसके साथ युवक भी रहने लगा। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक यौन शोषण किया।
शादी करने का दवाब बनने पर युवक उसके साथ बंद कमरे में शादी भी कर लिया। दोनों बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी किए। इसके बाद लगातार 9 वर्षों तक उसके साथ किराए के मकान में रहा। 30 जून 2023 को वह महिला को धोखा देकर उसके पास रखा 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।
मामले की जानकारी उसके परिजन को देने के बाद युवक घर में नहीं रहने की बातें बताई। काफी दिनों से परेशान महिला युवक की तलाश कर रही थी। लेकिन पता नहीं चल पाया। दो दिन पहले महिला उसके घर गई तो स्थानीय लोगों से पता चला की वह दूसरी शादी कर लिया है। महिला ने विरोध की तो उसे धमकी देकर भगा दिया। वहीं घटना के शिकार महिला, महिला थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।