
Deoghar: केंद्र के हर गलत नीतियों के ख़िलाफ़ राज्य की जनता खड़ी है।
जेएमएम का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
देवघर। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देश पर भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा संविधान विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम समाहरणालय के गेट के निकट् किया गया।इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कु शर्मा, उपाध्यक्ष सरोज सिंह, केंद्रीय सदस्य सुरेश शाह, श्री सिंह, महेंद्र यादव, वरीय नेता कुलदीप सिंह, सचिव सूरज झा,राहुल चन्द्रवंशी सहित दर्जनों लोग मौके पर जुटे थे।वहीं कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष संजय कु शर्मा ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण आज हमारा संविधान खतरे में पड़ गया है।लगातार इनके द्वारा संवेधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को किसी न किसी कारण से झूठा आरोप लगाकर जेल भेजा जा रहा है।
भाजपा का इस प्रकार से लगातार देश के विपक्षी पार्टी के नेताओं को टारगेट करना यह कैसी नीति है? भाजपा क्या चाहती है कि देश अब बिना संविधान और विपक्ष के चले? वहीं श्री शर्मा ने कहा कि हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी जबरन प्रताड़ित किया जा रहा था, ताकि वे भाजपा के शरण चले जाएं पर हम झारखंडी लोग टूट सकते हैं पर झुक नहीं सकते और हेमंत बाबू ने जेल जाना पसंद किया पर इनके आगे झुके नहीं। हर प्रकार के दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ जेएमएम और इंडिया गठवन्धन के साथ साथ राज्य की जनता भी खड़ी है
और इसका जवाब आसन्न लोकसभा चुनाव के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, सुभाष मंडल,महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी, नन्द किशोर दास, इस्तियाक मिर्जा सहित सैकड़ों की संख्या में जेएमएम महिला मोर्चा सहित युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद थे।