
Deoghar: झारखंड प्रदेश केसरवानी सभा की तृतीय बैठक।
देवघर। शनिवार को देवघर केसरवानी आश्रम में झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दिया गया कि आगामी 30 जून को केसरवानी आश्रम में झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की तृतीय बैठक होगी।
जिसमें मुख्यरूप से बतौर अतिथि के रुप में अर्जुन प्रसाद केसरी पटना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद केसरी,
राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय केसरी, राष्ट्रीय आजीवन सदस्य गजेंद्र केसरी, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार केसरी, कोलकाता के प्रदेश महामंत्री अभिषेक केसरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अस्वस्थमा केसरी, सतेंद्र केसरी, शिवकुमार केसरी, प्रेम सागर केसरी, भरत लाल केसरी सहित कई लोगों की जूटने की संभावना है।
वहीं कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है सभी सदस्य लगातार युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौके पर अमित केसरी, विकास केसरी, रूपा केसरी, रीता केसरी, श्याम केसरी, गोपाल प्रसाद केसरी आदि उपस्थित थे।