
Deoghar: “जय श्री राम युवा एकता ग्रुप द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम, ग्रामीणों को किया गया जागरूक”
देवघर। पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जय श्री राम युवा एकता ग्रुप द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए कुल 21 पौधों का वृक्षारोपण किया गया, साथ ही 51 पौधों का वितरण गांव के ग्रामीणों के बीच किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का परिचय दरोगा मंडल के द्वारा कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में सदर अस्पताल के डॉ. अजय कुमार को सम्मानित किया गया। उन्होंने पर्यावरण के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
वहीं चिल्ड्रन अकादमी के शिक्षक किशोर कुमार बरनवाल ने पर्यावरण से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। डॉ. आदित्य शेखर ने ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
रवि राउत ने जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के सभी सदस्यों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
तेली साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण मंडल ने वृक्षों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कोरी डी के शिक्षक उत्तम कुमार, अमेरिका के डायरेक्टर प्रमोद कुमार, और वंदना सेवा सदन के डायरेक्टर सुजीत मंडल ने भी पर्यावरण विषयक चर्चा कर लोगों को जागरूक किया।
वैज्ञानिक देवोपम मुको उपाध्याय ने वृक्षों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लाभ बताए।
कार्यक्रम की सजावट कोषाध्यक्ष छोटू मंडल के नेतृत्व में की गई।
उप सचिव चुनचुन मंडल और महामंत्री शिव मंडल ने अतिथियों को सम्मानित किया।
उपकोषाध्यक्ष नंदलाल कुमार ने पौधों की व्यवस्था की।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के सक्रिय सदस्यों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
इस सफल आयोजन में राजू मंडल, सागर मंडल, आशीष कुमार, नित्यानंद कुमार, काली कुमार, कृष्ण कुमार, कुंदन कुमार, अंगद कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार, उमेश कुमार, राजेश मंडल, राजनंदन कुमार, सत्यम कुमार, रवि कुमार, गजानंद कुमार, सदानंद कुमार, विद्यानंद कुमार, अभिनंदन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जय श्री राम युवा एकता ग्रुप की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराही जा रही है।