
देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर में पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार देर रात एक पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में अनुज कुमार सिंह नामक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए शुक्रवार को देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
घटना के संबंध में घायल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने गांव के दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान गांव का एक अन्य युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उसे पार्टी में शामिल होने से मना किया गया तो उसने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, घटना की जानकारी रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।