
Deoghar: अज्ञात व्यक्ति ने महिला के चेहरे पर फेंका एसिड, झुलसी महिला सदर अस्पताल में भर्ती।
देवघर। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के डोंदिया गांव में एक व्यक्ति के द्वारा एसिड फेंकने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, वही पीड़ित महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया है, जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है,
घटना के संबंध में घायल समरी देवी की बेटी सावित्री देवी ने बताया कि आज सुबह वह नहा रही थी तभी एक व्यक्ति पीछे से आकर एसिड फेंक कर घटना स्थल से फरार हो गया, इसके बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल महिला को लाया गया, जहां पर इलाज जारी है, वहीं घटना के संबंध में संबंधित थाना की पुलिस को जानकारी दे दी गई है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।