
Deoghar: सुहागिनों का महापर्व वटसावित्री,बरगद वृक्ष की पूजा के साथ हुआ संपन्न।
अपने अपने पति की दीर्घायु के लिए किया मंगल कामना
देवघर। पति के जीवन के दीर्घायु की कामना का पर्व वट सावित्री पूजा सम्पन्न हो गया।गुरुवार की सुबह से ही सुहागिनों ने श्रृंगार कर वट वृक्ष के सामने पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने पति के लिए मंगल कामना किया।
पुजा के एक दिन पूर्व सुहागिन महिलाओं ने उपवास रख कर संजत कर चना आदि को पानी में भींगने के लिए छोड़ दिया जाता है और पकवान आदि बनाया जाता है।ऐसा माना जाता है कि व्रत का पालन करने से महिलाएं अपने पति के लिए सौभाग्य और समृद्धि लाने में सक्षम होती हैं।इसमें महिलाएं वट यानी बरगद की पूजा करती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। हिंदू धर्म शास्त्रों में बरगद के पेड़ को पूजनीय स्थान दिया गया है। और कहते हैं कि इस एक वृक्ष में भगवान ब्रम्हा,विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है।
इस लिए यदि विधिविधान के साथ वट वृक्ष की पूजा अर्चना करनें से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।