
@Deoghar: बस की टक्कर से मोटर साइकिल सवार महिला घायल
देवघर। देवघर-दुमका मुख्य सड़क बैद्यनाथपुर मोड के समीप विपरीत दिशा से आरही बस के धक्के से बाइक सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।
घटना के विषय में बताया जा रहा है की घायल महिला टुसु देवी अपने बेटे के साथ बेटी के ईलाज के लिए कहीं जा रहीं थी, वहीं परिजनों की मानें तो उनकी बेटी को सांप ने काट लिया था।घायल महिला सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जिकया गांव की रहने वाली है।
वहीं इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी उग्र हो गए और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वहीं उग्र लोग मानने को तैयार नहीं थे जिन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझाने का प्रयास कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया वहीं लगभग दो घँटे के बाद जाम को हटवाया जा सका।बहरहाल महिला का ईलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है।