
Deoghar: वर्णवाल धर्मशाला में महिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, सरिता वर्णवाल के नेतृत्व की हुई सराहना।
देवघर। वर्णवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय महिला वर्णवाल समाज की एक दिवसीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी वर्णवाल ने की। इस दौरान पिछले वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही समाज की वर्तमान अध्यक्ष सरिता वर्णवाल के नेतृत्व में किए गए कार्यों की भी सराहना की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी वर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार सरिता वर्णवाल ने समाज को संगठित कर अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने महिला समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह, शराबमुक्ति अभियान, महिला महोत्सव और दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर गरीब व असहाय महिलाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने के प्रयासों को भी सराहा।
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि पहले जो महिलाएं समाज के आयोजनों में केवल एक सदस्य के रूप में भाग लेती थीं, वे अब पूरे आयोजन की जिम्मेदारी निभा रही हैं। जीस अहिबारन जयंती समारोह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसे अब पूरी तरह महिला समिति द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यकारिणी की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि इस सत्र का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। बैठक में समाज की दर्जनों सक्रिय महिलाओं ने भाग लिया और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।