
Deoghar: पारिवारिक विवाद में युवक ने किया विषपान।
Contents
देवघर। पालोजोरी थाना के बसहाटांड़ गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर 28 वर्षीय एक युवक ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गया। मामले की जानकारी उसकी मां को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दे दी। इस संबंध में युवक की मां कंचन देवी ने बताया कि वह पिछले दिनों पत्नी ने विवाद किया था। जिसको लेकर पत्नी अपने मायके चली गई। बेटा ने पत्नी को फोन की तो दोनों के बीच कहा सूनी हो गया। जिसके कारण वह विषपान कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।