
@Deoghar: युवाओं ने चलाया सौ पेड़ लगाने का मुहीम
पर्यावरण का संरक्षण बहुत जरूरी-रवि राऊत
देवघर। जय श्री राम युवा एकता ग्रुप चित्तोलोढिया के द्वारा सौ पेड़ लगाने का मुहीम चलाया गया।जिसमें से 40 पेड़ लगाए गए तथा 60 पेड़ों का वितरण किया गया।ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार के द्वारा अतिथियों का सम्मान प्रकट किया गया।मंच के अतिथियों का परिचय ग्रुप के सदस्य दरोगा कुमार मंडल के द्वारा कराया गया।चिल्ड्रन एकेडमी के शिक्षक किशोर कुमार वर्णवाल ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन हो रहा है।
जिसका मुख्य कारण वृक्षों का कमी है और लगातार वृक्षों को धड़ल्ले से कटाई किया जा रहा है।मौके पर वृक्षों के गुणों से लोगों को अवगत कराया गया।
ललित कुमार देव के द्वारा युवाओं को पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया।ओजोन परत के खतरों को बताया गया तथा लोगों को वृक्ष लगाने की सलाह दी गई।होली हार्ट स्कूल के प्राध्यापक प्रमोद कुमार ने भी अपने वचनों से लोगों को मोहित किया।इस कार्यक्रम को आगे बढाते हुए और कइयों ने अपना योगदान दिया।
समाजसेवी रवि राऊत ने युवाओं में जोश भरा ।श्रील फाउंडेशन के सचिव राकेश वर्मा संयुक्त सचिव महिमा देवी ने भी लोगों को सचेत किया।मौके पर निवर्तमान पार्षद रवि कुमार राउत,भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुरेश मंडल, लखन मंडल, जयपाल सिंह, राजेश मंडल, कामदेव मंडल, सूर्यदेव कुमार, कार्तिक मंडल, बालो मंडल, उमाचरण मंडल, गंभीर मंडल, विशाल कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।