
देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर युगल किशोर चौधरी ने संभाल सिविल सर्जन का पदभार, स्वास्थ्य कर्मियों ने दी बधाई।
देवघर सदर अस्पताल में शुक्रवार को डॉक्टर युगल किशोर चौधरी ने सिविल सर्जन के पद पर देर शाम को पद ग्रहण किया, इसके बाद डीएस डॉक्टर प्रभात रंजन, डॉक्टर चितरंजन पंकज एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया,
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर युगल किशोर चौधरी ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि हमारे सदर अस्पताल में अत्यंत गरीब से गरीब मरीज आते हैं जिनका उपचार देवघर सदर अस्पताल में हो इसका उचित व्यवस्था किया जाए,
क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि स्वास्थ्य कर्मियों या अन्य दलालों के द्वारा मरीज के परिजनों को बहला कर बाहर भेज दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी समस्या होती है, जिस पर सभी को मिलकर कार्य करना है,
बता दे कि इससे पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन सिन्हा को एबीसी की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़े जाने के बाद सदर अस्पताल में सिविल सर्जन का पद रिक्त था, जिसको आज झारखंड सरकार स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश पत्र जारी कर डॉक्टर युगल किशोर चौधरी को देवघर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन बनाया गया,
जिसको लेकर पूरे स्वास्थ्य विभाग के लोग सिविल सर्जन को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।