
देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा पहुंचे गोड्डा सांसद दंपत्ति हत्या कांड में परिजनों से मिलकर दिया न्याय का आश्वासन।
देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा में हुए दंपत्ति की हत्या को लेकर आज शुक्रवार को दिल्ली से देवघर पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बरनवाल धर्मशाला पहुंचकर बरनवाल सेवा संघ के लोगो से मिले, इसके बाद सांसद सीधे घटनास्थल मृतक के घर पहुँचे और परिजन को न्याय दिलवाने की बात कही, मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर सामाजिक सद्भाव और लॉ एंड आर्डर के लिए जाना जाता है, यही वजह है की यहां करोड़ो लोग पूजा करने आते है। लेकिन अब देवघर में लॉ एंड आर्डर बिगड़ गयी है। जसीडीह से देवघर तक ड्रग्स पैरलर का यह बड़ा अड्डा बनते जा रहा है, देवघर बिहार और बंगाल से जुड़ा होने के कारण ड्रग्स का धंधा यहां बढ़ रहा है, जिसमे खास तौर पर बच्चे सम्मलित हो रहे है, जिसको रोकने में प्रशासन विफल है। देवघर के सिंघवा में हुई दंपति की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को अब तक नही पकड़ा जा सका है, देवघर एसपी को जो काम करना चाहिए वो काम भी नही कर रहे है। इस विषय पर राज्यपाल से भी बात हुई है। इसके साथ ही महिलाओं को अगर पुलिस सुरक्षा नही दे पा रही है तो वो खुद महिलाओं को सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग करेंगे। साथ ही सांसद ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग पैसे लेकर कर रही है जो अधिकारी पैसे देकर आते है वो आम जनता के लिए काम न करके क्रिमिनल को बढ़ावा देने का काम करते है।