
HealthNews: “डिजिटल ज़माने में आंखों को दें आराम, रोज करें ये 4 आसान एक्सरसाइज”।
आज के डिजिटल युग में हम सभी दिनभर मोबाइल फोन, कंप्यूटर और टैबलेट जैसी डिजिटल डिवाइसों के स्क्रीन के सामने अधिक समय बिताते हैं। लंबे समय तक स्क्रीन देखने की वजह से आंखों में ड्राइनेस (सूखापन), थकान, जलन और खुजली जैसी परेशानियां होना आम बात हो गई है। ये समस्याएं न केवल आंखों को प्रभावित करती हैं, बल्कि हमारी नजर की क्षमता पर भी असर डाल सकती हैं।
स्क्रीन टाइम को पूरी तरह से कम करना तो संभव नहीं होता, क्योंकि ऑफिस का काम, पढ़ाई या मनोरंजन के लिए डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल जरूरी है। लेकिन इससे होने वाली आंखों की समस्याओं को कम करने के लिए कुछ आसान और प्रभावी आई एक्सरसाइज (Eye Care Exercises) कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज न केवल आपकी आंखों को रिलैक्स करेंगी बल्कि आंखों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाकर थकान को कम करेंगी।
आंखों की थकान और ड्राइनेस के कारण
डिजिटल स्क्रीन पर लगातार ध्यान केंद्रित करने से हमारी आंखों की पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों की सतह सूख जाती है। इसके अलावा, तेज स्क्रीन की रोशनी, नीली रोशनी का ज्यादा प्रभाव, और गलत आसन भी आंखों की थकान और जलन के प्रमुख कारण हैं। इन कारणों से नजर धुंधली होना, आंखों में जलन, लालिमा, सिरदर्द और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आराम पाने के लिए करें ये 4 आसान आई एक्सरसाइज
1. 20-20-20 नियम अपनाएं
हर 20 मिनट में स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट दूर किसी वस्तु को कम से कम 20 सेकंड तक देखें। यह आपकी आंखों को आराम देगा और तनाव कम करेगा।
2. पलकें झपकाने की एक्सरसाइज
आंखें लगातार खुली रखने की कोशिश करें और हर 5 सेकंड में 10 बार पलकें झपकाएं। इससे आंखों की नमी बनी रहेगी और ड्राइनेस कम होगी।
3. आंखों की गोल-गोल घुमाने की एक्सरसाइज
आंखें बंद करके धीरे-धीरे ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं दिशा में 10-10 बार घुमाएं। यह आंखों की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और थकान को कम करता है।
4. फोकस बदलने की एक्सरसाइज
अपनी अंगुली को नजदीक लेकर उसे देखें और फिर धीरे-धीरे दूर ले जाएं। इसे 10 बार दोहराएं। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और फोकस सुधारता है।
विशेषज्ञों की सलाह
आंखों के डॉक्टर और विशेषज्ञ भी लगातार स्क्रीन टाइम को सीमित करने के साथ इन एक्सरसाइज को नियमित करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, पर्याप्त नींद लेना, हाइड्रेटेड रहना और सही पोषण भी आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आंखों में लगातार जलन, सूखापन या धुंधलापन महसूस हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।