
Deoghar : पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई को लेकर अति प्राचीन दुर्गा मंदिर में माथा टेककर झामुमो नेता भूपेन सिंह ने निकाला न्याय यात्रा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन की रिहाई को लेकर रविवार को सारठ विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता परिमल सिंह ने सारठ पूराना बाजार स्थित अतिप्राचीन दुर्गा मन्दिर में माथा टेककर न्याय यात्रा निकाला। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, झारखंड आंदोलन चिन्हितीकरण सदस्य नरसिंह मुर्मू, 20 सूत्री अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा मौजूद थे। न्याय यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष के साथ आदिवासी लोग परम्परागत तरीके से तीर धनुष, नगाड़ा लेकर न्याय यात्रा सारठ स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से सारठ बजरंगबली चोक मंदिर में पूजा अर्चना कर शांति चौक स्थित शहीद गणेश पाण्डेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुस्लिम टोला में स्थित मजार पर चादरपोशी कर हेमंत सोरेन के रिहाई के लिए दुआ मांगा। इस दौरान झामुमो नेता परिमल कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा साजिश के तहत हेमंत सोरेन को फंसा कर सलाखों के पिछे डाल दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसी इडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। और पूर्व मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया गया है। केंद्र सरकार मनमाने ढंग से काम कर रही है। केंद्र सरकार षड्यंत्र कर झारखंड सरकार को गिराना चाहा पर असफल रहा। उन्होने कहा की जब तक हेमंत सोरेन की रिहाई नही होगी तबतक यह न्याय यात्रा गांव से लेकर सड़क तक चलाया जायेगा। मौके पर झामुमो सारठ प्रखंड अध्यक्ष लेखेश्वर मुर्मू, काउद अंसारी, गणेश बास्की, पवन राय, टोनी मिर्जा, मिशील बेसरा, उत्तम कुमार, राजू यादव, युदिस्ठिर यादव, पवन राय, सुनील टुडु, रेहान मिर्जा, समेत सैकडो लॉग मजूद थे।