
PM MODI: देश को मिला नया गौरव,पीएम मोदी ने चेनाब रेल ब्रिज को राष्ट्र को किया समर्पित, झंडा लहराकर किया ऐतिहासिक दौरा।
जम्मू-कश्मीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक क्षण को साकार किया है। अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चेनाब ब्रिज को देश को समर्पित कर दिया। इस मौके पर उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर पुल का दौरा किया और इंजीनियरों व मजदूरों के अद्वितीय परिश्रम को सलाम किया।
यह पुल जम्मू-कश्मीर को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एक अभूतपूर्व तकनीकी चमत्कार है, जो अब विकास, एकता और राष्ट्र की शक्ति का प्रतीक बन चुका है।
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चमत्कार से कम नहीं
359 मीटर ऊंचे इस चेनाब ब्रिज को बनाने में वर्षों की मेहनत, आधुनिक तकनीक और असाधारण इंजीनियरिंग का योगदान है। यह पुल पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है और इसे भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।
कनेक्टिविटी का नया अध्याय
यह ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों को देश की मुख्यधारा से जोड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि ये पुल सिर्फ एक कनेक्शन नहीं बल्कि ‘नए भारत के निर्माण की मजबूत नींव’ है।
“हर भारतवासी के लिए गर्व का पल”
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा –
“चेनाब ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग शक्ति, संकल्प और संप्रभुता का प्रतीक है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है।”
उन्होंने झंडा लहराकर निर्माण में जुटे सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रोजेक्ट को “विकास और विश्वास” की जीत बताया।