
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एम्स देवघर निदेशक की शिष्टाचार मुलाकात, दीक्षांत समारोह का दिया आमंत्रण
राँची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में एम्स, देवघर के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय एवं उपनिदेशक (प्रशासन) श्री अभिक दास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 11 जून को आयोजित होने वाले एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा।
बैठक के दौरान डॉ. वार्ष्णेय ने मुख्यमंत्री को एम्स देवघर में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, सेवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान के भावी विस्तार एवं आगामी योजनाओं को लेकर भी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने एम्स, देवघर की सेवाओं की सराहना करते हुए इसे झारखंड के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और संस्थान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।