
देवघर डेंटल क्लिनिक, कुंडा में झारखंड कुरमी महासभा, देवघर महिला प्रकोष्ठ का गठन संपन्न।
देवघर। देवघर डेंटल क्लिनिक, कुंडा रोड में झारखंड कुरमी महासभा, देवघर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड कुरमी महासभा, देवघर के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने की। इस बैठक में विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई।
इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव प्रभारी के रूप में श्री राजीव कांत राउत एवं श्री रवि राउत को नियुक्त किया गया। सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ का गठन निम्नलिखित रूप से किया गया:
संरक्षक: डॉ. पूजा रॉय
अध्यक्ष: श्रीमती मीनाक्षी कुमारी
महासचिव: श्रीमती ज्योति कुमारी
कोषाध्यक्ष: कुमारी सुनीता
उपाध्यक्ष: श्रीमती तेतरी देवी, गीता देवी एवं पूनम देवी
इस अवसर पर समाज की कई प्रमुख महिलाएँ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. पूजा रॉय, मीनाक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, कुमारी सुनीता, सुमित्रा देवी, गीता देवी, पूनम देवी, मोनिका देवी, बिंदु देवी, दयमंती देवी, ललिता देवी, राखी कुमारी, निशा कुमारी एवं दियांता देवी शामिल थीं।
इसके अतिरिक्त पुरुष सदस्यों में मनोज कुमार राव, विजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, युवा अध्यक्ष परमेश राव, रोहित कुमार, संजय कुमार राउत, भुषण राउत, शंकर राउत, मनोहर राउत, सिकंदर राउत एवं शिवम राउत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही समाज के अन्य सदस्यों की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस बैठक का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को मजबूती प्रदान करना रहा, जिससे समाज में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त रूप दिया जा सके।