किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरा बकरी का हुआ वितरण।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरा बकरी का हुआ वितरण।

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सारठ प्रखंड क्षेत्र के 27 पंचायत के विभिन्न पंचायत में बकरा बकरी का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार 15 यूनिट दूमदूमी पंचायत के लाभुको को बकरा बकरी का वितरण किया जाता है। वही बुधवार को प्रखंड पशु चिकित्सालय परिसर में प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बगडबरा एवं झिलुवा पंचायत के 21 लाभुकों के बीच 4 बकरी एवं एक 1बकरा कुल 84 बकरी एवं 21 बकरा का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बगडबरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मंडल, झिलुवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार मंडल के द्वारा लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरा बकरी वितरण किया गया। वही प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बताया की झारखंड सरकार पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर बकरी पालन, शुगर पालन मुर्गी पालन का वितरण किसानो के बीच के बीच किया जाता है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर 21 लाभुकों के आलावे पशु चिकित्सा कर्मी मन्नजय कुमार, राजकुमार यादव समेत अन्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    हिंदू धर्म में कौन से भगवान सबसे बड़े हैं? ‘आप की अदालत’ में बागेश्वर बाबा ने किया बड़ा खुलासा।

    Contentsकिस भगवान को सबसे बड़ा मानें?सभी देवता समान हैं इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इस बार मेहमान बनकर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र…

    Today’s Healthtip: खाना खाने के बाद वॉक करने से मिलते हैं कई फायदे: जानें सेहत पर इसके सकारात्मक प्रभाव।

    Contentsखाना खाने के बाद वॉक करने के फायदेकितनी देर करें वॉक? Benefits Of Walking After Eating: अक्सर लोग रात का खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *