बिहार में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे ओवैसी? AIMIM प्रमुख ने खोली रणनीति, बोले- हम चाहते हैं कि…

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस- ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया है कि उनकी पार्टी इस बार महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार है। ओवैसी ने कहा कि वह चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट हो ताकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए को सत्ता में आने से रोका जा सके।
ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने महागठबंधन के कई नेताओं से बातचीत की है और एक साझा रणनीति बनाने पर जोर दिया है। AIMIM प्रमुख ने कहा, “हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल साथ आएं और एक मजबूत गठबंधन के तहत बीजेपी को चुनौती दें। देश को आज विपक्ष की एकता की जरूरत है।”
गौरतलब है कि बिहार में AIMIM की उपस्थिति सीमित रही है, लेकिन सीमांचल क्षेत्र में पार्टी का खासा प्रभाव है। वर्ष 2020 के चुनाव में पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं, जिससे महागठबंधन को नुकसान हुआ था। ऐसे में अगर इस बार AIMIM गठबंधन का हिस्सा बनती है तो समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अगर ओवैसी महागठबंधन में शामिल होते हैं तो इससे मुस्लिम मतों का विभाजन रुक सकता है, जिसका सीधा लाभ विपक्ष को मिल सकता है।
अब देखना होगा कि क्या महागठबंधन ओवैसी के इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ता है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि बिहार की राजनीति में AIMIM की भूमिका इस बार निर्णायक हो सकती है।

