Deoghar: पेंशन दिलाने का झांसा देखकर 60 वर्षीय वृद्ध महिला से हुई साइबर ठगी।

Deoghar: पेंशन दिलाने का झांसा देखकर 60 वर्षीय वृद्ध महिला से हुई साइबर ठगी।

देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ले की रहने वाली 60 वर्षीय महिला के खाते से साइबर ठगी हो गई, जिसमे 56 हजार रुपये की निकासी हो गई है। महिला ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और मैया सम्मान योजना के तहत पेंशन का लाभ दिलाने का झांसा दिया। इस ठग ने महिला को विश्वास में लेकर उनके खाते से संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर ली। दो घंटे बाद, आरोपी ने महिला के खाते से 56,000 रुपये तीन बार में निकाले।

जब महिला के पुत्र को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने क्षेत्र में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता को और बढ़ा दिया है।

  • Related Posts

    एक क्लिक और फोन हैक! भारत में फैला नया स्कैम, जानें बचने के उपाय।

    Contentsकैसे होता है यह नया फोन हैकिंग स्कैम?क्यों खतरनाक है यह स्कैम?भारत में बढ़ रहे हैं साइबर क्राइम के मामलेकैसे बचें इस स्कैम से?साइबर सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनीडिजिटल सावधानी ही…

    महाराष्ट्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला: बुजुर्ग की FD तोड़कर खाते से उड़ाए 14 लाख रुपये, बैंकिंग सुरक्षा पर उठे सवाल

    Contentsमुंबई के बुजुर्ग से ठगी का मामला, साइबर अपराधी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर हासिल की जानकारी, OTP से अकाउंट खालीघटना का विवरण:कैसे की गई यह ठगी?पुलिस ने दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *