
Deoghar: शिव बिहार कॉलोनी स्थित चहारदीवारी में मिला अज्ञात युवक का शव।
मृतक युवक के शव की पहचान अबतक नहीं।
घटनास्थल से पुलिस ने ईंट पत्थर को किया जब्त।
युवक का सर पत्थर से कुचला हुआ, दोनो हाथ रस्सी से बांधा हुआ
देवघर नगर थाना की पुलिस ने रविवार शाम 4:30 बजे थाना क्षेत्र के शिव बिहार कॉलोनी स्थित एक चहारदीवारी से 25 वर्षीय अज्ञात युवक का बरामद की है। घटनास्थल पर युवक की हत्या करने में प्रयोग किया गया पत्थर ईट को पुलिस ने जब्त की है। वहीं थाना प्रभारी ने जब्त शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवक सफेद रंग का शर्ट तथा काला रंग का जींस पहना हुआ है। युवक की पहचान के लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
चहारदीवारी के अंदर बना घर के बाहर मिला शव : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव चारदीवारी के अंदर बना एक छोटा सा घर के सामने एस्बेस्टस का बरामदा में पड़ा था। जहां ईंट पत्थर से प्रहार किया गया निशान भी है। घटनास्थल देखने से पता चलता है कि घटना रविवार दोपहर में ही उसी स्थान पर पत्थर से कुछ-कुछ कर दिया हों।
घटनास्थल के 5 फीट दूरी पर घर घटनास्थल के 5 फीट दूरी पर अनुराजन सिंह नामक व्यक्ति का घर है। इसके बाद भी उसे घटना के बारे में पता नहीं चल पाया था। जब वह घर से बाहर निकाला तो कुत्ते का भौंकने का आवाज से वह चारदीवारी झांक कर देखा। तब उसे युवक का शव देखा। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
निर्मल तरीके से हत्या का आशंका : घटना देखने पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक की हत्या निर्माण तरीके से पत्थर से कूच कुच कर किया गया है। जिसकी जांच पड़ताल करने की मांग किया ।
घटनास्थल पर नशीला पदार्थ सेवन करने का निशान : जानकारों ने बताया कि घटनास्थल के बगल में नशीला पदार्थ सेवन करने का कई निशान मिला है। वहां गांजा, शराब पीने का कई निशान मिला है। जिसकी वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी नगर पुलिस ने कर ली है।