Deoghar: पहलगांव आतंकी हमले पर पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने जताया आक्रोश।

Deoghar: पहलगांव आतंकी हमले पर पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने जताया आक्रोश।

देवघर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया जिससे देश भर में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई है। देवघर जिले में भी इस हमले की कड़ी निंदा की गई है। खासकर पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने इसे मानवता पर हमला बताते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह से आतंकियों ने गैर मुसलमानों को निशाना बनाया वह कायरता की हद है, उन्होंने कहा कि आतंकवादी अब भी भारत की सहनशीलता को कमजोरी समझ रहे हैं।लेकिन समय आ गया है कि उन्हें उनके अनजाम तक पहुंचाया जाए। पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने केंद्र सरकार से मांग की की आतंकवाद के खिलाफ अब कोई भी ढील ना दी जाए, और सीमाओं के अंदर व बाहर बैठे आतंकियों को खोज खोज कर खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि शांति के दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसके लिए पूर्व सैनिक संगठन देवघर सरकार से मांग करती है कि देश की जरूरत के लिए हम सभी पूर्व सैनिक संगठन देवघर तैयार हैं। इन सैनिकों की भावनात्मक प्रतिक्रिया न सिर्फ उनके सैन्य अनुभवों को दर्शाती है।बल्कि अभी भी पुरानी जोश बरकरार है।और मृतकों के परिवार के प्रति पूर्व सैनिक संगठन देवघर ने संवेदना व्यक्त किया। इसमें निम्न लोग सम्मिलित हुए। आर एन सिंह। दीपक कुमार। अखिलेश गिरी, नवल सिंह, अरविन्द कुमार, धर्मेंद्र सिंह, त्रिपुरारी राय, सजल प्रताप, और सभी पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि”

    “झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि” देवघर/रांची। झारखंड के लोकप्रिय नेता और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग के मंत्री, स्वर्गीय…

    झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा ।

    झारखंड के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा । रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए गर्व का पल आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *