
Deoghar: सत्संग ओवर ब्रिज में दंपत्ति से अज्ञात बदमाशों छीने 1.10₹
देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग ओवर ब्रिज में दंपत्ति को अज्ञात बदमाशों ने पिटकर 1.10 रुपए की छिनतई कर ली, जिसके बाद पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, वही दोनो घबराते हुए नगर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस से दोनों को सबसे पहले देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया, जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने दोनों का इलाज कर उन्हें अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है, घटना को लेकर जानकारी देते हुए दंपत्ति पूरन सिंह और गुड़िया देवी ने बताया कि यह दोनो देवीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले है, वही यह दोनो खरीदे गए ट्रैक्टर का EMI जमा करने जसीडीह बैंक जा रहे थे इसी दौरान 5 की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने इन्हें सत्संग ओवर ब्रिज में रोका और पिटना सुरू कर दिया और इनके पास में रखे 1.10 हजार रुपए छीन लिए फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, इधर दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।