Deoghar: कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश के मौजूदगी में सोनारायठाढ़ी प्रखंड कमेटी ने लोकसभा को लेकर किया चर्चा।

Deoghar: कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश के मौजूदगी में सोनारायठाढ़ी प्रखंड कमेटी ने लोकसभा को लेकर किया चर्चा।

देवघर। सोनारायठाढ़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नैयाज अहमद की अध्यक्षता में की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने भाग लिया। प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक में कई निर्णय लिए गए, तथा आगामी लोकसभा चुनाव की आवश्यक तैयारी को लेकर रणनीति भी बनाई गई। जिला अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव, पार्टी काफी दम खम से लड़ेगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। नये सिरे से बुथ कमिटी का गठन करते हुए बुथ लेवल एजेंट बनाया जा रहा है। भाजपा के झूठे एवं लोकलुभावन बातों को तथा जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश के लिए प्रखंड स्तर पर वार रूम तैयार की जा रही है। सोशल मीडिया के टीम को मजबूत किया जा रहा है जो भाजपा के द्वारा फैलाई जा रही नफरत वाली जहर का कटाव करेगी और कांग्रेस के नितियों को घर-घर तक पहूचाऐगी। हर बुथ हो मजबूत और भारी इसके लिए कार्य की जा रही है। पंचायत स्तरीय प्रभारी बना दी गई है। आगे और भी काम किये जा रहे हैं। झारखंड वासियों के लिए आज सबसे बड़ी बात यह है कि सर्वजन पेंशन योजना का व्यापक रुप दिया जा रहा है। आज से हर पच्चास वर्ष से उपर उम्र की महिला तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुषों के लिए महागठबंधन की सरकार के मुखिया चंपई सोरेन द्वारा लाभुकों के खाते में राशि स्थानांतरित कर योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। कांग्रेस तथा गठबंधन दलों द्वारा हमेशा आमजनों के हित में काम कर रही है। कृषि मंत्रालय द्वारा कृषि ऋण दो लाख तक करने के वायदे को पुरा कर रहे हैं। किसानों के सिंचाई के लिए डीप बोरिंग की योजना लाई गई है। कृषि क्षेत्रों में अनेकों योजना कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा लाया गया। जिससे किसानों की हालत में सुधार हुई है।
बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य एवं जिला कांग्रेस सचिव राजीव कुमार,महिला जिलाध्यक्ष चमेली देवी,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र यादव, कृष्णा पासवान, जितेन्द्र कुमार, अब्दुल हमीद, वरुण मंडल, गंगाधर यादव, कुमार मणी टुडू, कन्हैया यादव,रजाउद्दीन अंसारी, अशोक यादव, शंभू कुमार, सोनू निगम, नंदकिशोर यादव समेत अन्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दिया राज्य अतिथि का दर्जा, राजधानी लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत

    Contentsकौन हैं शुभांशु शुक्ला?सरकार का फैसला क्यों अहम है?स्टेट गेस्ट हाउस में किया गया भव्य स्वागतयुवाओं के लिए प्रेरणाप्रदेश सरकार की पहल लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देश का नाम…

    आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा, हमने कर्म देखकर… राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी

    Contentsपहलगाम हमले का पूरा घटनाक्रमराजनाथ सिंह का कड़ा संदेशपाकिस्तान को सीधी चेतावनीशहीदों को श्रद्धांजलिविपक्ष और जनमानस की प्रतिक्रिया नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *