किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरा बकरी का हुआ वितरण।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरा बकरी का हुआ वितरण।

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सारठ प्रखंड क्षेत्र के 27 पंचायत के विभिन्न पंचायत में बकरा बकरी का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार 15 यूनिट दूमदूमी पंचायत के लाभुको को बकरा बकरी का वितरण किया जाता है। वही बुधवार को प्रखंड पशु चिकित्सालय परिसर में प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बगडबरा एवं झिलुवा पंचायत के 21 लाभुकों के बीच 4 बकरी एवं एक 1बकरा कुल 84 बकरी एवं 21 बकरा का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बगडबरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मंडल, झिलुवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार मंडल के द्वारा लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरा बकरी वितरण किया गया। वही प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बताया की झारखंड सरकार पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर बकरी पालन, शुगर पालन मुर्गी पालन का वितरण किसानो के बीच के बीच किया जाता है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर 21 लाभुकों के आलावे पशु चिकित्सा कर्मी मन्नजय कुमार, राजकुमार यादव समेत अन्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दिया राज्य अतिथि का दर्जा, राजधानी लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत

    Contentsकौन हैं शुभांशु शुक्ला?सरकार का फैसला क्यों अहम है?स्टेट गेस्ट हाउस में किया गया भव्य स्वागतयुवाओं के लिए प्रेरणाप्रदेश सरकार की पहल लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देश का नाम…

    आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा, हमने कर्म देखकर… राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी

    Contentsपहलगाम हमले का पूरा घटनाक्रमराजनाथ सिंह का कड़ा संदेशपाकिस्तान को सीधी चेतावनीशहीदों को श्रद्धांजलिविपक्ष और जनमानस की प्रतिक्रिया नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *