Deoghar: देवघर एयरपोर्ट पहुंचे निशिकांत दुबे का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, चौथी बार कोड लोकसभा से भाजपा ने दिया टिकट।

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट पहुंचे निशिकांत दुबे का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, चौथी बार कोड लोकसभा से भाजपा ने दिया टिकट।

गोड्डा लोकसभा से लगातार चौथी बार सांसद निशिकांत दुबे को भजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद आज मंगलवार को दिल्ली से देवघर पहुँचे सांसद निशिकांत दुबे का देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया, हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा देवघर एयरपोर्ट से लेकर देवघर के विभिन्न चौक चौराहों पर ढोल नगाड़े के साथ फूलो की माला पहनाकर सांसद निशिकांत दुबे का स्वागत किया गया, इसके साथ ही फूलों की वर्षा भी की गई। मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये जनसैलाब दिखता है कि यही मोदी की गारन्टी है, पिछले चुनाव में घोषणा हुई थी देवघर एयरपोर्ट की, आज हवाई जहाज़ से दिल्ली से देवघर पहुँचे है, इसके साथ ही कल पहली बार देवघर से गोड्डा के लिए ट्रेन भी रवाना होगी, आजदी के बाद पहली बार मोदी सरकार के द्वारा ही ट्रेन सौगात दी है। इसके साथ ही इस बार गोड्डा लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी 9 लाख से अधिक वोट गोड्डा लोकसभा में लाएगी। पिछले चुनाव में वादा किया था कि नॉमिनेशन के लिए गोड्डा ट्रेन से जाएंगे, वह वादा भी पूरा किया, और गोड्डा के लिए ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है, वही कल गोड्डा से पहली बार अयोध्या के लिए भी ट्रेन रवाना होगी, उसके साथ ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को चौथी बार भाजपा उम्मीदवार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    30 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति ₹54.42 करोड़, कुल ₹1,632 करोड़; दो अरबपति सीएम”

     Contents1. कुल और औसत संपत्ति का विवरण:2. सबसे अमीर मुख्यमंत्री:3. सबसे गरीब मुख्यमंत्री:4. अन्य कम संपत्ति वाले सीएम:5. रिपोर्ट का स्रोत और महत्व:6. रिपोर्ट की सामाजिक अभी देश के 30…

    अनिल अंबानी के घर पर CBI की छापेमारी, 17,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में दर्ज हुई FIR

    ContentsFIR दर्ज, बैंकों के कंसोर्टियम से लिया गया लोनकिन बैंकों का पैसा फंसा?अनिल अंबानी और रिलायंस ग्रुप की मुश्किलेंCBI की छापेमारी की रणनीतिअनिल अंबानी की प्रतिक्रियाबैंकिंग सेक्टर पर असरक्या है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *