
देवघर में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व CM की रिहाई को लेकर निकला न्याय यात्रा।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा पूरे राज्य में हर जिले के वार्ड में न्याय यात्रा निकाली जा रही है, इसी कड़ी में आज देवघर के झामुमो महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में न्याय यात्रा देवघर के रंगामोड मोड महाराजा बिजली पासी के प्रतिमा से शुरू होकर विभिन्न जगहों से होते हुए देवघर के अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा के पास समाप्त हुआ। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि यह न्याय यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने को लेकर की जा रही है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय नहीं मिल पा रहा है, उन्हें षड्यंत्र के द्वारा फंसा कर जेल में कैद कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीबों के मसीहा हैं और विपक्ष के द्वारा इन्हें परेशान करने के उद्देश्य से गलत मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया है। जिसको लेकर विभिन्न वार्ड में न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई न हो जाए।