
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरा बकरी का हुआ वितरण।
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सारठ प्रखंड क्षेत्र के 27 पंचायत के विभिन्न पंचायत में बकरा बकरी का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार 15 यूनिट दूमदूमी पंचायत के लाभुको को बकरा बकरी का वितरण किया जाता है। वही बुधवार को प्रखंड पशु चिकित्सालय परिसर में प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बगडबरा एवं झिलुवा पंचायत के 21 लाभुकों के बीच 4 बकरी एवं एक 1बकरा कुल 84 बकरी एवं 21 बकरा का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, बगडबरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मंडल, झिलुवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार मंडल के द्वारा लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरा बकरी वितरण किया गया। वही प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बताया की झारखंड सरकार पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर बकरी पालन, शुगर पालन मुर्गी पालन का वितरण किसानो के बीच के बीच किया जाता है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर 21 लाभुकों के आलावे पशु चिकित्सा कर्मी मन्नजय कुमार, राजकुमार यादव समेत अन्य मौजूद थे।