
Deoghar: झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर केकेएन स्टेडियम में प्रातः 9ः05 मिनट पर माननीय मंत्री हफीजुल हसन, अल्पसंख्यक, कल्याण सह जल संसाधन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा झण्डोत्तोलन किया जायेगा।
इसके अलावे गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्या 6ः00 बजे से केकेएन स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही कल होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय झण्डोत्तलन कार्यक्रम की समय सारणी निम्नलिखित है.
1. उपायुक्त गोपनीय शाखा, देवघर- 8ः00 बजे पूर्वाह्न
2. रोहिणी शहीद स्थल, देवघर – 8ः20 बजे पूर्वाह्न
3. जिला परिषद कार्यालय, देवघर – 8ः40 बजे पूर्वाह्न
4. नगर निगम, देवघर – 8ः50 बजे पूर्वाह्न
5. देवघर स्टेडियम – 9ः05 बजे पूर्वाह्न
6. समाहरणालय, देवघर – 10ः00 बजे पूर्वाह्न
7. विकास भवन, देवघर – 10ः05 बजे पूर्वाह्न
8. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवघर- 10ः15 बजे पूर्वाह्न
9. अनुमंडल कार्यालय, देवघर – 10ः25 बजे पूर्वाह्न
10. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, देवघर – 10ः30 बजे पूर्वाह्न
11. नगर थाना, देवघर – 10ः35 बजे पूर्वाह्न
12. भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, देवघर – 10ः50 बजे पूर्वाह्न
13. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, देवघर- 11ः00 बजे पूर्वाह्न
14. पुलिस लाईन, देवघर – 11ः10 बजे पूर्वाह्न
15. सरस कुंज – 11ः40 बजे पूर्वाह्न




