झारखंड में प्री-मानसून सक्रिय, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी।

झारखंड में प्री-मानसून सक्रिय, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी।

झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से राज्य में बारिश का दौर और तेज़ हो सकता है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों पर देखा जा रहा है, जिससे साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती प्रभाव) बढ़ गया है। यही सिस्टम झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी असर दिखा रहा है और यहाँ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड में प्रवेश का रास्ता साफ हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि बुधवार को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और कोल्हान क्षेत्र के जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार को यह सिलसिला कोल्हान और संताल परगना तक पहुँच सकता है। शुक्रवार को संताल परगना और आसपास के इलाकों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करें तो हजारीबाग में सबसे ज़्यादा 65.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पाकुड़ में 45.6 मिमी, सिमडेगा में 34 मिमी और बोकारो में 20.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि गोड्डा 37.2 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

  • Related Posts

    Next 3 Hours Weather Alert: संताल परगना के 3 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।

    Contentsकिन जिलों में जारी हुआ अलर्ट?क्या है येलो अलर्ट?किसानों और आम जनता के लिए जरूरी सलाहप्रशासन की तैयारी   IMD ने झारखंड के दुमका, देवघर और जामताड़ा जिलों में अगले…

    चाईबासा में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर का शिवलिंग पानी में डूबा

    चाईबासा में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर का शिवलिंग पानी में डूबाContentsकिन जिलों में जारी हुआ अलर्ट?क्या है येलो अलर्ट?किसानों और आम जनता के लिए जरूरी सलाहप्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *