
Deoghar: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के अगुवाई में निकाली गई न्याय यात्रा।
देवघर। सारठ। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन की रिहाई को लेकर मंगलवार को विधानसभा के पुर्व अध्यक्ष शंशाक शेखर भोक्ता की अगुवाई में न्याय यात्रा निकाली गई,
न्याय यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष के साथ आदिवासी लोग परम्परागत तरीके से तीर धनुष, टामक, नगाड़ा लेकर न्याय यात्रा में शामिल होकर जेल का ताला टुटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा, मोदी सरकार हाय हाय आदि के नारे के साथ सारठ चौक पर स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए शहीद गणेश पाण्डेय चौक एवं सारठ मजार में माथा टेक कर हेमंत सोरेन को जेल से छुटने का दुआ मांगा और न्याय यात्रा का समापन सारठ झामुमो कार्यालय में किया गया।
वही सारठ चौक पर महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसी इडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। और पूर्व मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया गया है।
केंद्र सरकार मनमाने ढंग से काम कर रही है। केंद्र सरकार षड्यंत्र कर झारखंड सरकार को गिराना चाहती है। जब तक हेमंत सोरेन की रिहाई नही होगी, तब तक यह न्याय यात्रा लगातार चलाया जाएगा।
मौके पर झामुमो यूवा मोर्चा के प्रशांत शेखर, मनोज भोक्ता, रघुवीर मंडल, मोहन चौधरी, युगल राय, नवल राय, मयंक कुमार, मुन्ना सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मजूद।