
Deoghar: पीएम नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने गिनाई 11 साल की उपलब्धि हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में भारत का विकास हुआ है: डॉ राजीव रंजन।
देवघर। पीएम नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रेश मामले में मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण 11 के साल के कार्यकाल को हम गर्वपूर्ण अमृतकाल मनाने से भारतवासियों को गौरवान्वित महसूस हो रहा है। 2014 से 2025 तक नरेंद्र मोदी के 11 साल पूर्ण हुए हैं। इन 11 सालों में 1-1 दिनका ब्यौरा यही कहता है कि हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में भारत का विकास हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था मेक इन इंडिया से मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, आत्मनिर्भरता, बैंकिंग सुविधा, यूपीआई पेमेंट जिसको देखकर कई देश-विदेश के लोग चौकन्ने रह गए हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण दिया। 2014 में जहां 7 एम्स थे, आज देश में वही 23 एम्स है। धारा 370 का खात्मा, श्री राम मंदिर का निर्माण धार्मिक प्रताड़ितों के लिए सीएए कानून संशोधन में संशोधन, 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक कानून, जीएसटी लागू, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदुर जैसे स्वर्णिम प्रदर्शन कर हमारी भारतीय सेवा को नई रूप दिशा दशा दिया है। कोरोना की भयंकर महामारी के बाद भी अपने देश को बेखुदी संभाला है। आयुष्मान सेवा से करोड़ों लोगों को बीमारियों से लड़ने के लिए जीवन कार्ड प्रदान किया। पूरी दुनिया में ऐसी योजना नहीं है, जहां हर घर खद्यान्न, हर घर नल, हर घर बिजली, गैस जैसे हजारों योजनाओ का आज भारतवासी लव उठा रहे हैं। पोलियो जैसे कई बीमारियों की वैक्सीन आज खुद आराम से गांव गांव तक घर-घर तक पहुंच रही है। आज भारत से लगभग कुपोषण गायब हो चुका है। आज भारत में कोई व्यक्ति भूखे पेट सोने को मजबूर नहीं है। मनरेगा जैसी योजना से कोई बेरोजगार भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ भी भारत अकेला सशक्त खड़ा है और लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि एक दिन आतंकवाद भी जड़ से खत्म हो जाएगा। भारत में आज स्कैन की जगह रास्ते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस देश के ने किसानों को मजबूत किया है। हमारे देश भी विकसित हुए हैं। नेशनल ह्यूमन अफेयर्स का हर वर्ष पर विकास हुआ है।