
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की मिली मंजूरी, गोड्डा सांसद ने दी जानकारी।
देवघर। देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है देवघर एयरपोर्ट से अब नाइट लैंडिंग या खराब मौसम में भी विमान टेकऑफ और लैंडिंग कर सकेंगे डीजीसीए के द्वारा इसकी अनुमति दे दी गई है बीते कुछ दिनों में देवघर एयरपोर्ट से खराब मौसम और नाईट लैंडिंग की सुविधा नही होने से कई फ्लाइट रद्द हो जाती है वही अप्रूवल मिलने के बाद ये परेशानी खत्म हो जाएगी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि द्वारा नाइट लैंडिंग की अनुमति प्रदान कर दी गई है देवघर एयरपोर्ट पर सभी इंस्ट्रूमेंट पहले से ही इंस्टॉल कर दिए गए थे एयरपोर्ट के बाहर साथ ऊंचे भवन को तोड़ना बाकी रह गया था जो यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा जिसके बाद देवघर जिला प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर 7 ऊंचे भवन को देख रेख में तोड़ा गया वही अब डीजीसीए के द्वारा अब नाइट लैंडिंग के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है जिससे न सिर्फ देवघरवासी बल्कि पूरे संथाल परगना के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य बिहार के कई जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा देवघर से कई नए जगह के लिए भी विमान सेवा शुरू की जा सकती है।