
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की एक एक जनता की भलाई के लिए जीते हैं : बाबूलाल मरांडी
एक एक कार्यकर्ता स्टार प्रचारक : रणधीर सिंह
देवघर। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी देश के खातिर ही जीते हैं उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सारठ विधानसभा क्षेत्र के ताराबाद मध्य विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि आप सभी के प्यार के कारण ही आज अचानक में सारठ विधानसभा क्षेत्र की जनता के समक्ष हूं। आगामी 1 जून को दुमका लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है।
सभी लोग पहले दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। साथ ही कहा कि जो कार्य आजादी के बाद हमारे देश में नहीं हुआ था। वह नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में करके दिखाया है।
इस देश में गरीबों को पक्का मकान, शौचालय साथ ही एक-एक घरों में गैस चूल्हा पहुंचा दिया गया ।कोई जानता भूखे ना रहे इसके लिए हर जनता को 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं किसानों के खाते में भी प्रत्येक साल 6000 दिया जा रहा है।
साथ ही नल जल योजना के तहत घर-घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व की ही देन है। वहीं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भारी लूट मची हुई है। वर्तमान सरकार बालू, पत्थर, कोयला सहित अन्य खनिजों को लुटवा रही है।
वहीं नौजवान बेरोजगार जब परीक्षा देने पहुंचते हैं तो उससे पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो जाता है। वर्तमान सरकार गरीब, आदिवासी और सरकार की जमीन को भी लुटवा दिया है।
वर्तमान सरकार ने जनता को जितना छला और लूटा है वह किसी से छुपा नहीं है।आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। वही कार्य केंद्र सरकार ने करके दिखाया है।
झारखंड राज्य की लड़ाई आजादी के बाद से ही हो रही थी। किंतु 1999 में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने झारखंड राज्य का गठन किया। जब झारखंड बना तब गांव का विकास प्रारंभ हुआ।
पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था। भाजपा की सरकार ने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा पहुंचाकर गांव का विकास किया। आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे संथाल परगना में रेल लाइन का जाल बिछा दिया है।
प्रधानमंत्री के मजबूत इरादे के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हमारी सेना आतंकवादियों और नक्सलियों को इरादे पर पानी फेर रही हैं। साथ ही कहा कि सभी को राम मंदिर बनने का संशय था। हमारे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ और रामलला विराजमान हुए।
वहीं जम्मू कश्मीर से धारा 370 भी समाप्त हो गया। यह ऐतिहासिक कार्य देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। आज देश दुनिया के लोग भारत को इज्जत की नजरों से देखते हैं हमारा देश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। आज हम सभी को संकल्प लेकर जाना है कि 1 जून को दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वही सुबे के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 साल से देश में जनकल्याणकारी योजना चलाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए हम सभी जमा हुए हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव में दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को जिताना है और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी ने देश का तेजी से विकास कार्य किए हैं और देश का श्रवांगीण विकास हुआ है।
सभी पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता को गरीबों के सर्वांगीण विकास का जिम्मा दिया गया है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता को बताना है और युवा महिला मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करना है। वर्तमान लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एक-एक कार्यकर्ता हैं। आगे कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है तो 1 जून को भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर सीता सोरेन को विजई दिलाना है और नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
इस दौरान पूर्व मंत्री राज पलिवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ,सारठ विधानसभा प्रभारी विपिन देव , विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा ,आजसु नेता अरुण महतो, गणेश मंडल, सुजीत रजक, जमुआ मुखिया नीतू कुमारी, कामदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।