
Deoghar: गिरिडीह के गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन ने किया नामांकन।
गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन अपने मंत्रिमंडल के साथ उपस्थित रहे।
इनमें झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, बसंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता और सत्यानंद भोक्ता शामिल थे।
गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन अपने मंत्रिमंडल के पांच सहयोगियों के साथ उपस्थित थे। इनमें झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम, बसंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता और सत्यानंद भोक्ता शामिल थे।
बता दें कि इस सीट से झामुमो के विधायक डॉ सरफराज अहमद ने 1 जनवरी 2024 को इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा भेजा। आज कल्पना सोरेन के नामांकन के अवसर पर सरफराज अहमद भी मौजूद रहे।
इस सीट पर भाजपा ने कल्पना के मुकाबले दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 1977 से लेकर अब तक का चुनावी इतिहास यह है कि यहां पांच बार झामुमो, दो बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और एक बार जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।