
Deoghar: दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित-विपिन देव
भाजपा मंडल और शक्ति केंद्रों के प्रभारीयों की बैठक
देवघर। दुमका लोकसभा के सारठ विधान सभा अंतर्गत सातो मंडलों के मंडल अध्यक्ष, 64 पंचायत,शक्ति केंद्रों के प्रभारी और सह प्रभारी के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया।
ईस बैठक में मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा, दुमका लोकसभा के प्रभारी राज पलीवार, छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकत, देवघर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, चुनाव प्रभारी, दुमका लोकसभा अंतर्गत सारठ विधानसभा प्रभारी विपिन देव सहित सैकड़ों की संख्या में मौके पर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्य रूप से दुमका लोकसभा में फ़िर से एक बार भाजपा की जीत का मंत्र दिया गया।
वहीं मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्षों को बूथ पर मजबूती से डटकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया गया। सारठ प्रभारी विपिन देव ने कहा कि दुमका लोकसभा में फ़िर से भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है उसमें सारठ विधानसभा की महती भूमिका होगी।
पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लगातार जनसम्पर्क अभियान चला रहें हैं जिसका लाभ मिलेगा और पुनःनरेंद्र मोदी देश की बागडोर सम्हालेंगे।बताते चलें कि दुमका लोकसभा अंतर्गत सारठ विधानसभा प्रभारी विपिन देव लगातार विधायक रणधीर सिंह सहित पार्टी नेताओं के साथ क्षेत्र में डटे हुए हैं।