
Deoghar: आजसू पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कर रहें है विभिन्न गांव का भ्रमण
निशिकांत दुबे की चौथी जीत पक्की
देवघर। आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव राजा साहानी एवं ध्रुव प्रसाद साह के नेतृत्व में देवघर और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों का दौरा किया गया तथा चादडीह और खसपेका पंचायत में बैठक तथा सभा करके जीत की रूपरेखा तैयार की गई। गोड्डा लोकसभा सह प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह और केंद्रीय सचिव राजा साहानी आजसू पार्टी देवघर जिला के विभिन्न गांव में आजसू पार्टी के नेताओं की जीत की तैयारी की रूपरेखा तैयार किया गया।
जिसमें आजसू पार्टी के सभी पदाधिकारी पुरे चुनाव भर विभिन्न पंचायत में बैठक तथा सभा करने की रूपरेखा तैयार की गई।गोड्डा लोकसभा में आने वाले सभी प्रखंड में कार्यकर्ताओं को कमल फूल के छाप पर जनता से वोट दिलवाने के लिए घर-घर जाकर मांग करने की रणनीति तैयार गया।मौके पर आजसू पार्टी केन्द्रीय समिति सदस्य विकास कुमार गुप्ता ने कहा कि एनडीए गठबंधन 4 जून को आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार पुनः सरकार बनाने जा रहा है। गोड्डा लोकसभा सीट से डॉ निशिकांत दुबे भारी मतों से जीत रहे हैं।
आज इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सचिव राजा साहानी, गोड्डा लोकसभा सह प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह, केन्द्रीय समिति सदस्य विकास कुमार गुप्ता, दिपक साह, संतोष यादव, विनोद कुमार, राजेश कुमार शर्मा, बुदन यादव, कामदेव मंडल सहित पदाधिकारीगण महजुद थे।