
@Deoghar: जेएमएम व्यवसायिक मोर्चा की बैठक और विस्तार
व्यवसायियों की हक की लड़ाई लड़ेगा झामुमो-सुरेश शाह
देवघर। स्थानीय एक होटल के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महत्वपूर्ण विंग व्यावसायिक मोर्चा के विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से देवघर जिला अध्यक्ष संजय कुo शर्मा, केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रवक्ता सुरेश शाह, अजय नारायण मिश्रा, श्री सिंह, व्यवसायिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्यामाकांत झा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, संगठन सचिव लड्डू नरोने, फुट पाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप बरनवाल, नेता महेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित लोगों के बीच संगठन का विस्तार किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा,प्रवक्ता सुरेश साह ने संयुक्त रूप से कहा कि झामुमो का व्यवसायिक संगठन पहले से अब बहुत मजबूत हुआ है।संगठन में शायद इसी की कमी थी जो अब पूर्ण हो गया है।
वहीं आगे एक सवाल के जवाब में श्री शाह और फूटकर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप बरनवाल ने कहा कि हमलोगों को नगर निगम के द्वारा नियम के अनुसार सड़क के किनारे व्यवसाय के लिए चार फुट जगह दिया गया है उसी के अंदर इन्हें अपनी दुकानों को लगाना है।यह अभी अस्थाई व्यवस्था है।
स्थायी व्यवस्थाओं के लिए राज्य के मुख्यमंत्री से बात किया जाएगा और हमलोगों को उम्मीद है निर्णय हम लोगों के पक्ष में रहेगा। वहीं मौके पर व्यवसायिक मोर्चा जिला संगठन का विस्तार भी किया गया।
इस दौरान जेएमएम के मनोज दास, प्रदीप चौधरी, रंजन कुमार, राहुल मिश्रा, पिंटु गुप्ता, संजू प्रसाद गुप्ता, पारसमणि दास,बम बम झा, रणजीत केसरी, सुरजीत साह,विकास गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।