
@Deoghar: श्री राम युवा एकता ग्रुप ने लगाया 50 फलदार पेड़
550 पेड़ लोगों के बीच किया वितरण
देवघर। जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने शनिवार को 50 फलदार पेड़ लगाए तथा 550 पेड़ों का वितरण लोगों के बीच किया। ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार मंडल के द्वारा अतिथियों का सम्मान प्रकट किया गया तथा उसने अपने संगठन के बारे में लोगों को बताया।
ग्रुप के सदस्य दारोगा कुमार मंडल के द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया तथा लोगों को लाए गए फलदार पौधों की जानकारी दी गई। मौके पर चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार बरनवाल ने धुर्वा घास के फायदे को बताया और भी कई जड़ी बूटियों के बारे में बताया।
होली हार्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक ने युवाओं के बीच तथा गांव के अभिभावकों के बीच पेड़ों के महत्व के बारे में बताया तथा गरीब बच्चों को मुक्त में अपने स्कूल में दाखिला देने का वचन दिया तथा शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए हर प्रयास करने को तैयार हूं उनके द्वारा कहा गया। देवघर कॉलेज के प्राध्यापक ललित कुमार देव ने बदलते परिवेश को बताया।
जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के सम्मानित सदस्य लखन मंडल ने कहा कि गांव के विकास के लिए इस तरह का कई और कार्यक्रम किया जाएगा तथा गांव को एक उच्च कोटि गांव में शामिल करने के हर प्रयास करेगा। मौके पर संग्रामलोढिया के मुखिया रणवीर कुमार मंडल ने भी पर्यावरण को हरा भरा रखने की सलाह दी।
मौके पर निवर्तमान पार्षद रवि कुमार राउत सहित मजदूर जिला संघ के अध्यक्ष सुरेश मंडल समाजसेवी जयपाल सिंह जिला परिषद मनोज यादव, प्राथमिक विद्यालय पूर्णाडीह के प्रधानाध्यापक मनोज राणा ने भी अपने दो शब्द पर्यावरण के बारे में कहे।
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: NightHDR;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
वहीं 600 पेड़ों में से 200 पेड़ लखन मंडल के द्वारा दिया गया तथा 100 पेड़ जोनल चेयरमैन रवि कुमार रावत एवं 100 पेड़ जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार मंडल और 50 पेड़ ग्रुप के सदस्य छोटू कुमार मंडल और 50 पेड़ मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेश मंडल तथा जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के सदस्य दरोगा कुमार मंडल के द्वारा भी 50 पेड़ दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नंदलाल कुमार, पारस कुमार विशाल कुमार, आशीष कुमार, धीरज कुमार, देव कुमार, रोनक कुमार, बासुकी कुमार, पवन कुमार, सूरज कुमार, कुंदन कुमार छोटू कुमार, नीरज कुमार, रवि कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार मनोज मंडल, गुड्डू मंडल, नितय मंडल एवं कइयों ने अपना विशेष योगदान दिया। वृक्ष लेने के लिए सैकड़ो में ग्रामवासी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।