
Deoghar: मनरेगाकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
देवघर। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर वादा निभाओ स्थाई करो कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य के सभी मनरेगा कर्मी आज बुधवार को तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहे।ज्ञात हो कि 02.07.24 को मनरेगाकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री का आवास घेराव किया गया था।
बावजूद सरकार की ओर से वार्ता का कोई पहल नहीं किया गया।जिससे सभी मनरेगाकर्मी क्षुब्ध एवं आक्रोशित हैं।ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी मनरेगाकर्मी को स्थाई करनें का वादा किया था।
लेकिन लगभग पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक न तो स्थाईकरण किया गया और न ही कोई पहल किया गया है जिससे आक्रोशित सभी मनरेगाकर्मी लगातार वीते 22 जुलाई से हड़ताल पर है।
बताते चले कि इनके हड़ताल में चले जाने से डेली के कार्यों में बाधा उतपन्न हो रही है।वहीं मौके पर जुटे कर्मियों ने कहा कि हम लोगों को सिर्फ छला गया है हमलोगों को न्याय मिले।