
Deoghar: मयूरी गुप्ता को बनाया गया राज्य प्रमुख
देवघर। वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल रूस की नेशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी एनपीसी के चेयरमैन वरुण कश्यप ने राज्य प्रमुख की घोषणा की है।जिसमें झारखंड प्रदेश के राज्य प्रमुख मयूरी गुप्ता को बनाया गया है। यह कमेटी रूस में होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल की तैयारी व चयन समिति के रूप में कार्य करेगी।
इस गठन के बाद झारखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में कई युवाओं को रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।विगत वर्षों में उन्होंने रूस में भारत की युवाओं के रूप में प्रतिनिधित्व किया था।
इस नियुक्ति से झारखंड प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस बार वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का आयोजन रूस में होना हैं।
जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान युवा को तैयार करके उनका चयन किया जाएगा जो रूस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का अभी मुख्यालय मास्को रूस में है जिसमें सभी देश के एक नेशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी बनाई है
और यह कमेटी भारत सरकार के युवा कल्याण मंत्रालय को रिपोर्ट करेगी मयूरी गुप्ता के झारखंड स्टेट की हेड नियुक्त होने पर उनहोने एपीसी के चेयरमैन वरुण कश्यप सचिव उदय सूद के
साथ साथ अमनदीप सिंह,साहिल कौशिक, पेशी राम जयसवाल को
बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
मयूरी पूर्व में भी 2017 में विश्व युवा महोत्सव रूस में भारत का प्रतिनिधित्व और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है वह झारखंड की एकमात्र प्रतिनिधित्व थी।