By: Vikash kumar Raut (Vicky)

देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की SIR समीक्षा बैठक में प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद, सीएलपी लीडर प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बादल और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी सहित कई नेताओं ने अभियान की समीक्षा कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
देवघर में कांग्रेस की SIR समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का निर्देश, संगठन की मजबूती पर जोर

देवघर। देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को शांति आश्रम, देवघर में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र दास ने की। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री बेला प्रसाद रहे। वहीं कार्यक्रम में सीएलपी लीडर श्री प्रदीप यादव, झारखंड के पूर्व मंत्री श्री बादल, गोड्डा लोकसभा की प्रभारी सुश्री गुंजन सिंह, जिला प्रभारी श्री रविंद्र झा तथा गोड्डा के पूर्व सांसद जनाब फुरकान अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर अभियान की विस्तृत समीक्षा की। नेताओं ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं व्यापक होना अत्यंत आवश्यक है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्य अतिथि श्री बेला प्रसाद ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि वे बूथ स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करना चाहिए।

बैठक के दौरान सभी प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से उनके-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने अभियान में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए गंभीरता से कार्य करें।

समीक्षा बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। साथ ही आगामी दिनों में अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव, पंचायत, नगर एवं बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से जनता के बीच रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देनी होगी।

बैठक का सफल संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गणेश दास ने किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। बैठक में यह मांग प्रमुखता से उठाई गई कि कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार में शामिल चारों मंत्रियों का क्रमवार देवघर जिला एवं संथाल परगना क्षेत्र का नियमित दौरा सुनिश्चित किया जाए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिल सके तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। इसके अलावा संगठन के विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के अंत में दिनेशानंद झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ एसआईआर अभियान को सफल बनाएंगे तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश की नेत्री बहन शबाना खातून, गोड्डा जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंजाबी रावत, जिला उपाध्यक्ष केदार दास, जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, राजकुमार शर्मा, अमरेंद्र कुमार सोना, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, हेमंत चौधरी, नकुल दास, चंद्र देवदास, नियाज अहमद, जाकिर हुसैन अंसारी, सुनील महतो, समरेश अंसारी, रियासत अंसारी, सावूब अंसारी, महेश मणि द्वारी, संजीव झा, बृजभूषण राम, दीपक कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार पांडे, राहुल राज, पप्पू कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर अभियान को पूरी गंभीरता के साथ सफल बनाया जाएगा। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

